विश्वकप से पहले भारत आखिरी द्विपक्षीय सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। दो टी-20 और पांच वन-डे मुकाबलों के लिए शुक्रवार को टीम इंडिया का एलान किया गया। छुट्टी के बाद कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह एकबार फिर मैदान में नजर आएंगे।
केएल राहुल की भी दोनों टीम में वापसी हुई है। दौरे की शुरुआत 24 फरवरी से होगी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैच की टी-20 सीरीज के बाद पांच वनडे की सीरीज खेली जानी है। दोनों टी-20 रात, जबकि पांचों वनडे डे-नाइट में खेले जाएंगे। वन-डे मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
भारत-ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम
पहला टी-20 24 फरवरी बेंगलुरु
दूसरा टी-20 27 फरवरी विशाखापत्तनम
पहला वनडे 02 मार्च हैदराबाद
दूसरा वनडे 05 मार्च नागपुर
तीसरा वनडे 08 मार्च रांची
चौथा वनडे 10 मार्च मोहाली
पांचवां वनडे 13 मार्च दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के लिए भी वर्ल्ड कप से पहले यह उसका आखिरी विदेश दौरा होगा। विश्वकप 30 मई से इंग्लैंड में होना है।