फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: क्या दूसरा टी-20 भी हो जाएगा रद्द, कैसा होगा मैच के दौरान मोहाली का मौसम?

Tue, 17 Sep 2019 07:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोहाली स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच शुरू होने का निर्धारित समय शाम सात बजे था जबकि 6 बजकर 30 मिनट पर टॉस होना था। लगातार बारिश के कारण मुकाबले में टॉस तक नहीं हो पाया। बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द करना पड़ा। अब भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मोहाली में खेला जाना है।
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
पूरी दुनिया की निगाहें 18 सितंबर को मोहाली में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर होगी। सभी को मौसम-मैदान-पिच और रिकॉर्ड्स के बारे में जानने को उत्सुकता है, लेकिन यह सब तभी होगा जब चंडीगढ़ में मौसम साफ हो। इंद्रदेव और सूर्यदेव दोनों मेहरबान हो। चलिए एक नजर डालते हैं मोहाली के मौसम पूर्वानुमान पर...
विज्ञापन

3 of 4
मोहाली का मौसम - फोटो : एक्यूवेदर
धर्मशाला टी-20 धुल जाने से मायूस फैंस के लिए मोहाली से खुशखबरी आ रही है। बुधवार को होने वाले इस दूसरे टी-20 में बारिश का साया नहीं है। उस दिन आसमान भी साफ रहेगा। हालांकि सुबह छह बजे से नौ बजे तक बारिश होने की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ बादल छटेंगे और धूप खिलती नजर आएगी।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
बता दें, अबतक बारिश की वजह से टीम इंडिया के 4 टी-20 मैच धुल चुके हैं। साल 2012 में न्यूजीलैंड, 2015 में साउथ अफ्रीका, 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम इंडिया का टी-20 मैच धुल चुका है। धर्मशाला टी-20 में टिकट खरीदकर स्टेडियम मैच देखने पहुंचे फैंस को राहत देते हुए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने पैसे वापस करने का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें