फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा के दोहरे शतक की हो रही थी बात, अचानक पत्रकारों पर भड़क उठे कप्तान कोहली

Thu, 10 Oct 2019 07:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जमकर लताड़ लगाई। कप्तान कोहली पत्रकारों द्वारा रोहित शर्मा के बतौर टेस्ट सलामी बल्लेबाज आगाज करने के सवालों से उखड़े-उखड़े नजर आए। विराट की माने तो इस वक्त रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट का मजा लेने के लिए छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में रोहित शर्मा ने जबरदस्त खेल दिखाया था। पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में उनके बल्ले से 127 रन निकले थे। मयंक अग्रवाल के साथ ऐतिहासिक साझेदारी करने वाली इस जोड़ी ने 203 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अब पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें हैं। विराट की माने तो रोहित शर्मा बेहतरीन लय में हैं और बढ़िया खेल रहे हैं। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट में रोहित काफी रिलेक्स नजर आए, जिसे देखना सुखद अनुभव था। उन्होंने दूसरी पारी में जिस तरह खेल को आगे बढ़ाया उसकी वजह से गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीकी टीम को समेटने के लिए कम से कम दो घंटे ज्यादा मिल गए। वह हमारे लिए बोनस की तरह हैं। अगर वह इसी अंदाज में खेलते रहे तो हम ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
साथ-साथ विराट ने दूसरे टेस्ट में टीम संयोजन को लेकर भी बात रखी। विराट ने साफ कर दिया कि बतौर स्पिनर घरेलू टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ही उनकी पहली प्राथमिकता होंगे। याद हो कि टीम इंडिया तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। विशाखापट्टनम टेस्ट में 203 रन से जीत दर्ज करने के बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें