दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन स्थित न्यूलैंड्स स्टेडियम में शुक्रवार को पहले टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम 286 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद टीम इंडिया की शुरुआत भी बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 28 रन बनाए।
गौरतलब है कि टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 73.1 ओवर में 286 रन पर ऑलआउट कर दिया।
पढ़ेंः-
INDvSA: धवन से ना होती ये चूक तो दक्षिण अफ्रीकी टीम इतने ही रन पर सिमट सकती थी
वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर मुरली विजय (1) और शिखर धवन (16) रन बनाकर आउट हुए। कप्तान
विराट कोहली भी महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 27 रन पर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गवां दिए थे।
बहरहाल, दिन के खेल खत्म होने तक रोहित शर्मा बिना खाता खोले और चेतेश्वर पुजारा (5) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे। कप्तान विराट कोहली का जल्दी आउट होना फैंस को बहुत खला। जल्दी आउट तो कोहली हुए, लेकिन फैंस ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को निशाना बनाया। सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुष्का की का जमकर मजाक बनाया गया और आलोचकों ने उनकी जमकर लताड़ लगाई।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'अनुष्का पूछती है- बेबी सेकेण्ड हनीमून के लिए कहां जाएगें, उसके बाद विराट कहता है इंडिया में ही कुछ प्लान करते हैं। अनुष्का ने पूछा क्यों तो विराट ने कहा क्योंकि मैं घरेलू परिस्थितियों में ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता हूं।'
एक और यूजर ने लिखा, 'सच तो ये है कि पूरी सीरीज में विराट कोहली कम रन बनाएंगे और पूरी सीरीज में गालियां खाएंगे, मानो या ना मानो टीम इंडिया विदेशों में फ्लॉप है।'
एक और यूजर ने लिखा, 'अनलकी अनुष्का शर्मा, सा ने ले ली।'