फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने पर भारतीय कंपनी का नाम लिख मैदान पर उतरी टीम इंडिया, जर्सी से हुई चाइनीज कंपनी की छुट्टी

Wed, 18 Sep 2019 07:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media
मोहाली में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया जब मैदान पर उतरी तो उसका अंदाज कुछ बदला-बदला सा नजर आया। दरअसल, अब टीम इंडिया की जर्सी से चाइनीज कंपनी ओप्पो की छुट्टी हो गई है। अब हिंदुस्तानी कंपनी का नाम मैन इन ब्लू की जर्सी पर चमकता हुआ दिख रहा है। भारतीय टीम अपने नए स्पॉन्सर बायजू के साथ अपना पराक्रम दिखा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा-विराट कोहली-रवि शास्त्री - फोटो : PTI
अब ओप्पो ने टाइटल स्पॉन्सर का अधिकार भारतीय एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी को बेच दिया है। मोहाली टी-20 से पहले धर्मशाला में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और कोच रवि शास्त्री ने नई जर्सी को लॉन्च किया था।
विज्ञापन

3 of 6
नवदीप सैनी-शिखर धवन - फोटो : social Media
मैच से पहले अभ्यास में भी बायजू का नाम टीम इंडिया की जर्सी पर आया था। मालूम हो कि, ओप्पो ने टीम इंडिया के स्पॉन्सर के रूप में पांच साल का करार किया था, लेकिन उसने बीच में ही हटने का फैसला किया और अपना सौदा बायजू को ट्रांसफर कर दिया।

4 of 6
ऋषभ पंत-एमएस धोनी - फोटो : social Media
साल 2017 में ओप्पो ने टीम इंडिया की जर्सी पर टाइटल स्पॉन्सर के अधिकार 1079 करोड़ रुपये में खरीदे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार ओप्पो को यह डील बहुत महंगी साबित हो रही थी। इसकी वजह से उसने अपनी डील बायजू को बेच दिया। हालांकि ओप्पो को हटने से बीसीसीआई को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। बोर्ड को उतनी ही रकम मिलेगी, जितनी चाइनीज कंपनी ओप्पो दे रही थी। ये डील 31 मार्च 2022 तक चलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
ओप्पो एक द्विपक्षीय सीरीज के हर मैच के लिए बीसीसीआई को 4.6 करोड़ रुपये का भुगतान करती थी। आईसीसी और एशिया कप के मुकाबलों के लिए कंपनी को हर मैच में 1.92 करोड़ रुपये बीसीसीआई को देने होते थे। अब ये पैसे बायजू को देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बायजूस लर्निंग एप - फोटो : सोशल मीडिया
बायजू ऑनलाइन पढ़ाई कराने और कोचिंग के अलावा ट्यशून कराने के लिए देश भर में फेमस है। पिछले कुछ दिनों कंपनी ने नमा और पैसा दोनों कमाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ऑनलाइन कोचिंग कंपनी के जरिए बायजू की सालाना कमाई 260 करोड़ रुपए हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें