फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज

Fri, 04 Oct 2019 05:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ravindra jadeja - फोटो : File
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने शनादार गेंदबाजी करते हुए एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। जडेजा ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 200 विकेट पूरा कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले जडेजा 10वें भारतीय गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

2 of 5
ravindra jadeja
रवींद्र जडेजा ने ये कारनामा अपने 44वें टेस्ट मैच में किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले उनके नाम 198 विकेट दर्ज थे। मैच के दूसरे दिन आखिरी सेशन में जडेजा ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेन पीट को आउट कर 199 विकेट के आंकडे पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को आखिरी सत्र में उन्होने एल्गर को पुजारा के हाथों मिडविकेट पर कैच कराकर अपना 200वां टेस्ट विकेट झटक लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
रवींद्र जडेजा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले जडेजा दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज आर अश्विन हैं। जिन्होंने सबसे तेज, 37 टेस्ट में 200 विकेट चटकाए हैं। जडेजा अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ के नाम था।

4 of 5
jadeja
रवींद्र जडेजा ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर के मैदान पर किया था। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने नौ बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट चटकाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

बताते चलें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। सबसे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाते हुए अपनी पारी घोषित की थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका अबतक 8 विकेट गंवाकर 385 रन बना चुका है। वह भारत की पहली पारी के स्कोर के आधार पर अभी भी 117 रन पीछे है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें