फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे

Sun, 13 Oct 2019 03:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। पुणे में खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन ही भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दे दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। विराट ने बतौर कप्तान अपने 50वें टेस्ट में टेस्ट के साथ सीरीज भी जीतने में सफल रहे। वहीं उन्हें उनकी 254 रनों की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
इसी के साथ भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। उसने ऑस्ट्रेलिया के 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय टीम ने 2013 से अब तक धोनी-विराट और रहाणे की कप्तानी में लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीता है।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
इसके अलावा विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विराट अब टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। विराट ने अपनी कप्तानी में 13वीं सीरीज जीती है वहीं धोनी ने 12 और सौरव गांगुली ने 9 सीरीज में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें