फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनी टीम इंडिया, जर्सी पर लोगो लगाकर खेलने उतरी पहला टेस्ट

Wed, 02 Oct 2019 03:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ अभियान मिशन लोगो के साथ खेलने उतरी टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसकी शुरुआत करते हुए उन्होंने देशवासियों से महात्मा गांधी का साफ और स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने का आह्वान किया था। इस अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर टीम इंडिया ने भी राष्ट्रपिता को याद करते हुए 'स्वच्छ भारत अभियान' में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के साथ-साथ गांधी-मंडेला सीरीज की भी शुरुआत हुई। मैच की शुरुआत से पहले भारतीय खिलाड़ी अपनी जर्सी पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगाकर खेलने उतरे।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए भारतीय टीम के स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छता क्रांति के 5 साल पूरे होने पर टीम इंडिया ने फिर से #स्वच्छभारतअभियान में हिस्सा लिया।' अपने ट्वीट के साथ #गांधीजयंती और #स्वच्छभारत भी लिखा।
विज्ञापन


बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर किया उसमें कप्तान विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे और मोहम्मद शमी दिखाई दे रहे हैं और उनकी टीशर्ट की बांह पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो (गांधीजी का चश्मा) दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें