फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहरः भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में सतर्क रहें खिलाड़ी, भुवी ने दी ऐसा न करने की सलाह

Wed, 11 Mar 2020 05:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social Media
कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को तीन मैचों की वन-डे सीरीज की पहला मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने साथी खिलाड़ियों को मैच में ऐसा न करने की खास सलाह दी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार ने संकेत दिए हैं कि कोरोनावायरस की वजह से भारतीय खिलाड़ी बॉल पर अपनी लार लगाने से बचें। हालांकि भुवी ने यह भी साफ किया कि इस बात पर निर्णय डॉक्टरों की टीम के साथ आज होने वाली मीटिंग में होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media
हॉर्निया की सर्जरी के बाद टीम में वापस लौटे भुवी ने कहा, 'हमने अभी इस पर (लार का इस्तेमाल न करना) सोचा है, लेकिन मैं अभी यह नहीं कह सकता कि हम गेंद की शाइन चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर हमने शाइन नहीं चमकाई तो हमारी पिटाई होगी और तब आप लोग कहेंगे कि हम अच्छी बोलिंग नहीं कर रहे। 

4 of 5
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
31 वर्षीय भुवनेश्वर ने कहा, 'इस मुश्किल घड़ी में हम सब हर जरूरी सावधानी बरत रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और आज हमारी टीम मीटिंग है और इसमें हमें जो भी निर्देश मिलते हैं, हम जो भी बेहतर विकल्प अपना सकते हैं हम उन पर गौर करेंगे। यह सब टीम डॉक्टर्स की सलाह पर निर्भर करता है कि वे हमें क्या बता रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोनावायरस
गौरतलब है कि भारत में भी कोरोनावायरस के 40 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस घातक बीमारी के चलते दुनिया भर में करीब 4000 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें