फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvPAK:  नो बॉल फिर पड़ी टीम इंडिया पर भारी, मिली मात करारी

Sun, 18 Jun 2017 10:58 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
फखर जमान - फोटो : icc
विज्ञापन
टीम इंडिया के गेंदबाज अपनी गलतियों से सीख नहीं रहे हैं ये बात एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच लंदन में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में साबित हुई। भारतीय गेंदबाजों की नो बॉल फेंकने की आदत उन्हें हमेशा भारी पड़ती है वो भी तब  बल्लेबाज उस गेंद पर विकेट गंवाने के बाद भी जीवन दान मिल जाए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पारी के चौथे ओवर में ही सफलता हाथ लग गई थी, 3 रन पर खेल रहे फखर जमान को बुमराह की गेंद पर विकेट कीपर धोनी ने लपक ही लिया था लेकिन अंपायर ने फखर के कैच होने के बाद तीसरे अंपायर की मदद ली और फकर को नॉट आउट दिया क्योंकि बुमराह का पैर क्रीज से आगे था। 

इसके बाद अपना चौथा वनडे खेल रहे फकर जमान ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार शतक जड़ दिया। जमान ने 106 गेंद पर शानदार 114 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के जड़े। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 338 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें