फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विकेट लेते ही स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे युजवेंद्र चहल, बुमराह-अश्विन की करेंगे बराबरी

Sun, 03 Nov 2019 03:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media
विज्ञापन

2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युजवेंद्र चहल कब भारतीय टीम की जरूरत बन गए, किसी को पता नहीं लगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ आज से तीन मैच की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है, इसी मुकाबले में कलाई का यह स्पिनर अब एक खास मुकाम हासिल करने के बेहद करीब हैं।

विज्ञापन


भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टी-20 में इंटरनेशनल स्तर पर अपने 50 विकेट पूरे करने से चार विकेट की दूरी पर हैं। हरियाणा के इस गेंदबाज से पहले जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ही भारत के लिए यह मुकाम हासिल कर सके हैं।

चोट के कारण बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह के टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 51 विकेट हैं। अश्विन के नाम 52 विकेट हैं। इस ऑफ स्पिनर ने 2017 के बाद से भारत के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें