उमेश यादव
- फोटो : ट्विटर
भारतीय पारी का 113वां ओवर लेकर आए, स्पिनर इबादत हुसैन की दो गेंदों पर उमेश ने लगातार दो छक्के उड़ाते हुए स्टेडियम पर मौजूद एक-एक क्रिकेट फैन को रोमांचित कर दिया। उमेश की अगर टेस्ट मैच में पिछली 17 गेंदों का आंकड़ा निकाला जाए तो हर कोई हैरान रह जाएगा। जी हां, इस भारतीय गेंदबाज ने पिछली 17 गेंदों में 55 रन बनाए हैं।