एंटी राउडी स्क्वॉड (एआरएस) और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) की टीम ने इस मामले में बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से 38 टिकट बरामद हुए। इस आयोजन की सारी जिम्मेदारी बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने अपने कंधों पर ले रखी है।
एक-एक चीज पर नजर बनाकर रखने वाले गांगुली ने कहा कि, 'पिच अच्छी लग रही है। मैं काफी उत्साहित हूं। आपने आखिरी टेस्ट मैच कौनसा देखा था, जिसमें शुरुआती चार दिनों के सभी टिकट बिक गए थे। सचिन, गावस्कर, कपिल, द्रविड़, कुंबले हर कोई वहां होगा। चायकाल के समय पूर्व कप्तान कार्ट में बैठकर मैदान के चक्कर लगाएंगे।’