रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल
- फोटो : ट्विटर
रोहित ने बताया क्यों बदला 6 छक्के लगाने का मन
इस बारे में उन्होंने चहल टीवी पर बात करते हुए कहा कि उनका इरादा तो छह छक्के मारने का था। 'जब मैंने तीन लगातार छक्के लगाए तो फिर मेरी कोशिश छह छक्के मारने की थी, लेकिन चौथी गेंद पर मैं चूक गया इसके बाद मैंने एक रन लेने का फैसला किया।'
मैन ऑफ द मैच रहे रोहित ने कहा, ‘मैंने हमेशा ही बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की है। मुझे पता है कि राजकोट की पिच बल्लेबाजी की लिए अच्छी थी, जबकि दूसरी पारी में गेंदबाजों सही नहीं थी। मैं चाहता था कि पिच पर रुककर और ज्यादा गेंद खेलूं। 2019 अब तक बहुत अच्छा रहा है। बस इसे अच्छी सफलता के साथ खत्म करना चाहता हूं।’