फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैट्रिक सहित छह विकेट लेने वाले दीपक चाहर ने खोला राज, बताई क्या थी रणनीति

Mon, 11 Nov 2019 07:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर
भारत और बांग्लादेश के बीच नागपुर के खेला गया तीसरा टी-20 दीपक चाहर के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ समाप्त हुआ। रविवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने 30 रन से मैच जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि सीरीज का आखिरी मैच भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के लिए ऐतिहासिक और खास बन गया। उन्होंने भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पहली हैट्रिक अपने नाम की। साथ ही सात रन देकर छह विकेट लेने के साथ ही टी-20 क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ  गेंदबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

3 of 4
deepak chahar cricketer
चाहर ने तीन मैचों की सीरीज में कुल आठ विकेट चटकाए और आखिरी मैच में मैन ऑफ दी मैच का खिताब भी अपने नाम कर लिया। मैच के बाद दीपक ने अपने प्लान के बारे में चर्चा करते हुए कई अहम बातें बताई।
विज्ञापन

4 of 4
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर
अपनी यादगार पारी के बाद चाहर ने कहा, 'मैंने सोचा नहीं था कि ऐसा कुछ होगा, खुशी हुई। मैं सिर्फ कड़ी मेहनत करना चाहता हूं, यह सब भगवान की देन है कि मैं यहां हूं। आज नई गेंद के साथ योजना को आगे बढ़ाना था। मुझे बताया गया था कि मैं महत्वपूर्ण ओवरों में गेंदबाजी करूंगा। खुश होकर टीम प्रबंधन ने मुझे वह जिम्मेदारी दी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें