फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में फंस गया डे-नाइट टेस्ट खेलने आया यह बांग्लादेशी क्रिकेटर, एयरपोर्ट में ठोका गया जुर्माना

Thu, 28 Nov 2019 01:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
बांग्लादेशी टीम को भारत के हाथों टेस्ट सीरीज तो गंवानी ही पड़ी लेकिन उसकी टीम का एक खिलाड़ी अभी भी कोलकाता में ही फंसा हुआ है। पूरी टीम लौट गई, लेकिन सैफ हसन को अपनी घर वापसी महंगी पड़ रही है। बांग्लादेशी टीम के क्रिकेटर सैफ हसन को कोलकाता से घर रवानगी से पहले 21 हजार 600 रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
सैफ हसन - फोटो : ट्विटर
दरअसल, सैफ हसन के पास भारत का 6 महीने का वीजा था जो 24 नवंबर को खत्म हो गया। वहीं, कोलकाता में आखिरी डे-नाइट टेस्ट मैच 22 से 24 नवंबर तक चला। इसके बाद 25 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाड़ियों को कोलकाता से बांग्लादेश रवाना होना था। बांग्लादेश के इसी दल में सैफ हसन भी थे जो टीम के साथ थे, लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पाया गया कि उनका वीजा समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
सैफ हसन - फोटो : ट्विटर
न तो हसन ने खुद और न ही टीम ने यह ध्यान दिया कि उनका वीजा रविवार रात को ही समाप्त हो रहा है, इसलिए इसे बढ़वाने के लिए कोई जरूरी कदम भी नहीं उठाया गया। हसन को इस वजह से 21, 600 रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा।

4 of 6
सैफ हसन - फोटो : ट्विटर
भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हसन बांग्लादेशी टीम के रिजर्व ओपनर थे। बांग्लादेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया सोमवार को ढाका रवानगी के समय उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। उनके पास वैध वीजा नहीं था। बुधवार को उन्हें ढाका स्थित भारतीय हाई कमिशन द्वारा वैध वीजा जारी किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ हसन - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेशी क्रिकेटर्स का पहला दल रविवार को ही रवाना हो गया था। टीम के बाकी सदस्य जिनमें हसन भी शामिल थे। सोमवार सुबह फ्लाइट पकड़ने कोलकाता के हवाई अड्डे पहुंचे। हालांकि अधिकारियों ने बोर्डिंग पास जारी करते हुए देखा कि हसन का वैध वीजा केवल रविवार रात ही मान्य था। उन्हें उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई और इस वजह से उन्हें शहर में ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डे-नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ट्विटर
टीम को कोलकाता में खेले गए ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में भारत के हाथों तीसरे दिन ही हार का सामना करना पड़ा था। ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले के पहले दिन बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें