फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की दो टूक, रोहित और इशांत कभी ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा नहीं थे, फैलाई गई गलतफहमी

Wed, 25 Nov 2020 12:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और इशांत शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। दोनों ही खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं जबकि सीरीज शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। उधर रोहित और इशांत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर बीसीसीआई ने टिप्पणी करने के साथ ही निराशा भी जताई है। 

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रोहित और इशांत ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया गया था। अब विराट कोहली वापस आ रहे हैं और श्रेयस अय्यर टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही ठहरेंगे।

दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित की मेडिकल रिपोर्ट 11 दिसंबर को आनी थी जिसके बाद यह तय होना था कि वे खेलने के लिए फिट हैं या नहीं, लेकिन इसके अलावा भी कई बाधाएं हैं। अगर 12 तारीख को उन्हें यात्रा की अनुमति दे भी दी जाती है तो उस वक्त कोई कमर्शियल फ्लाइट मौजूद नहीं है। इसके बावजूद अगर वे वहां पहुंच जाते हैं तो उन्हें ऑस्ट्रेलियाई नियम के तहत 14 दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा। इसके बाद ही वे टीम के लिए उपलब्ध हो पाएंगे, ऐसे में उनके प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनना मुश्किल है।
विज्ञापन


उधर बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों के मुताबिक, उम्मीद थी कि रोहित पूरी टीम के साथ 12 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और एनसीए चले गए। बोर्ड की तरफ से साफ तौर पर कहा गया कि, किसी को नहीं पता कि रोहित को एनसीए जाने के लिए किसने कहा। वहां जाना उनका खुद का फैसला था। अब वो पूरी तरह से फिट हैं या नहीं इसके बारे में फैसला एनसीए के हाथ में है। 

बोर्ड की तरफ से कहा गया कि रोहित के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर गलतफहमी फैलाई गई है। ऐसे में जो भी भ्रम कि स्थिति है उससे टीम की तैयारी प्रभावित हो रही है। विराट को वापस जाना है क्योंकि ये काफी अहम है। रोहित शर्मा ने भी पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐसा ही किया था। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सही बातचीत के अभाव में ये सारी गलतफहमियां सामने आई हैं। 

बीसीसीआई ने सूत्रों ने इशांत को लेकर कहा कि उन्हें एक महीने पहले ही एनसीए में भेज दिया गया था, जहां उन्हें चार हफ्ते की देखरेख की जरुरत थी, ऐसे में 17 दिसंबर को ही वे फिट हो पाते, जिसका कोई फायदा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें