ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, ऋषभ पंत के हेलमेट में मंगलवार को पहले वन-डे में बल्लेबाजी करते हुए गेंद लग गई थी, जिससे वह दूसरी पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण करने नहीं उतरे थे। वह निगरानी में हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘ऋषभ पंत आज अन्य सदस्यों के साथ राजकोट नहीं जाएंगे। सामान्य तौर पर जिस खिलाड़ी को सिर में गेंद लगती है, उसे 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाता है।’