फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: टीम इंडिया का यह गेंदबाज हुआ चोटिल, ऑस्ट्रेलिया से भेजा गया स्वदेश

Tue, 01 Dec 2020 08:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
तेज गेंदबाज इशान पोरेल को नेट सत्र के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश वापस भेज दिया गया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, 'इशान पोरेल की पैर की मांसपेशियों में चोट है और वह पिछले कुछ दिनों से भारत में ही है। यह पैर की मांसपेशियों की चोट है लेकिन इसके स्तर का पता राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में आकलन के लिए जाने पर ही चलेगा।'
विज्ञापन

2 of 4
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे के दौरान भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर
ऐसे में टी नटराजन को पहले ही मुख्य टीम में शामिल कर लिया गया है और ऐसे में पूरी तरह से नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम के साथ सिर्फ उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी बचे हैं। शुरुआत में पोरेल, त्यागी, नटराजन और कमलेश नागरकोटी को नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया था। नागरकोटी हालांकि टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले ही हट गए थे क्योंकि चोटिल होने के डर के कारण उनके गेंदबाजी के बोझ के प्रबंधन की जरूरत थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
इशान पोरेल
इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे पोरेल को मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी के अलावा पिछले सत्र में न्यूजीलैंड के ए दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें चार नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में चुना गया।
विज्ञापन

4 of 4
इशान पोरेल
इससे पहले 2018 में अंडर-19 विश्व कप के बाद चोटिल होने के कारण पोरेल ने लंबा ब्रेक लिया था लेकिन पिछले घरेलू सत्र में अच्छी वापसी की। सूत्र ने कहा, 'अगर यह ग्रेड एक की चोट है तो पूरी आशंका है कि पोरेल मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं खेल पाएगा जो बंगाल के लिए अच्छी खबर नहीं है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि बेंगलुरू में उनका रिहैबिलिटेशन कैसे चलता है। उम्मीद करते हैं कि वह लंबे समय तक बाहर नहीं रहेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें