फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-डे सीरीज बीच में छोड़कर घर लौटा यह कंगारू खिलाड़ी, वजह बेहद खास

Fri, 08 Mar 2019 04:22 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : cricket.com.au
भारत के खिलाफ तीसरे वन-डे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को उस वक्त करारा झटका लगा, जब उसके तेज गेंदबाज को टीम का साथ छोड़कर वापस स्वदेश लौटना पड़ा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पहले उनका रांची वनडे के बाद वापस जाने का कार्यक्रम था, लेकिन घर से गुरुवार रात को फोन आने की वजह से वे तुरंत लौट गए। कोल्टर नाइल ने भारत दौरे पर दो टी-20 मैच और दो वनडे मैच खेले।
विज्ञापन

3 of 4
विशाखापट्टनम में हुए टी-20 मैच में 26 रनों पर 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

4 of 4
झाय रिचर्डसन
मेहमान टीम ने रांची में तीसरे वनडे में नाथन कोल्टर नाइल की जगह झाय रिचर्डसन को शामिल किया। कोल्टर नाइल अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ यूएई में जुड़ेंगे, जहां उसे पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी हैं, उस टीम की घोषणा भी शुक्रवार को ही की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें