फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Sun, 24 Feb 2019 12:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप में अपनी सही संतुलन की तलाश में लगी भारतीय क्रिकेट टीम रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में अपने दबदबे को कायम रखना चाहेगी। इंग्लैंड एंड वेल्स की संयुक्त मेजबनी में 30 जून से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पहले भारत की यह आखिरी सीरीज है, जिसमें उसे दो टी-20 और पांच वनडे मैच खेलने हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कब खेला जाएगा पहला टी-20?

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 24 फरवरी (रविवार) को होने जा रहा है।

पहला टी-20 कहां है?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

किस चैनल पर मैच का प्रसारण होगा?

मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, मयंक मार्कंडेय, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर।

ऑस्ट्रेलिया टीम: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, ग्लैन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, नाथन कोल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जेसन बेहरनडॉर्फ, नाथन लियोन, एश्टन टर्नर, एडम जंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें