फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच सीरीज अभी नहीं

Sat, 06 Sep 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान को हाल फिलहाल भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज की संभावनाएं नहीं दिख रही हैं। खान ने कहा कि जब तक मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का केस समाप्त नहीं हो जाता, सीरीज की कोई संभावना नहीं दिख रही हैं। 80 वर्षीय शहरयार खान पाकिस्तान के विदेश सचिव रहने के साथ ही नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


शहरयार ने कराची में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ‘भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करती है। साथ ही भारतीय मीडिया और वहां के लोगों का इसके प्रति क्या नजरिया है, यह भी काफी महत्व रखता है।’

खान से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि लाहौर लायंस की टीम को चैँंपियंस लीग में खेलने की अनुमति मिल जाएगी और अगर नहीं मिलती है तो क्या इससे दोनों देशों के बीच 2015 से 2023 के बीच जो छह द्विपक्षीय सीरीज आयोजित होने पर सहमति बनी है वह प्रभावित होगी तो उनका जवाब था,
विज्ञापन


‘अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि लाहौर लायंस की टीम खेलेगी या नहीं। हालांकि इस दिशा में प्रयास जारी है। जहां तक द्विपक्षीय सीरीज की बात है तो जब तक पाकिस्तान में मुंबई हमले का केस समाप्त नहीं हो जाता, इस पर संकट बने रहेंगे।’

गौरतलब है कि मुंबई आतंकी हमले में 164 लोग मारे गए थे जबकि 300 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। इस हमले के बाद अब तक दोनों देशों के बीच कोई पूर्ण सीरीज आयोजित नहीं हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें