फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण भारत का अगले महीने होने वाला श्रीलंका दौरा स्थगित

Thu, 11 Jun 2020 06:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत vs श्रीलंका - फोटो : SELF
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय क्रिकेट टीम का अगले महीने होने वाला श्रीलंका दौरा स्थगित कर दिया गया है। आईसीसी ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी।

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि टीम इंडिया को श्रीलंका में 24 जून से लेकर 11 जुलाई तक वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे फिलहाल के स्थगित करना पड़ा। 

गुरुवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में एसएलसी की ओर से कहा गया, 'भारतीय राष्ट्रीय टीम का जून में होने वाला श्रीलंका दौरा तय शेड्यूल के हिसाब से नहीं होगा। बीसीसीआई ने एसएलसी को सूचित किया है कि कोविड-19 से जुड़े मौजूदा हालातों को देखते हुए तीन वनडे और तीन टी20 मैचों वाली इस सीरीज का आयोजन मुमकिन नहीं।'

विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया, 'बीसीसीआई एफटीपी और अपने साथी सदस्यों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्हें क्रिकेट को फिर से शुरू करने के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले भारत सरकार और स्वास्थ्य नियामक अधिकारियों से सलाह लेनी होगी।'

इससे पहले 'द आईलैंड’ की एक रिपोर्ट के अनुसार खबर थी कि, बीसीसीआई ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को इस दौरे के लिए हरी झंडी दे दी। हालांकि जब भारत सरकार इसके लिए मंजूरी देगी, तभी यह दौरा संभव हो पाएगा। रिपोर्ट के मुताबकि, अगस्त में लॉकडाउन के नियमों और पर्यटन संबंधी शर्तों में रियायत दी जा सकती है। ऐसे में एसएलसी को भरोसा है कि उसे मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें