फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 23 जनवरी से शुरू, यहां देखिए वन-डे और टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

Mon, 21 Jan 2019 10:23 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और केन विलियमसन
विज्ञापन

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया इस दौरे पर पांच वन-डे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वन-डे 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 1-1 से बराबर की। फिर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 और तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपनी शानदार लय बरकरार रखना चाहेगी। इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


जानिए कब और कहां खेले जाएंगे वनडे सीरीज के मुकाबले..

यहां जानें भारतीय समय के मुताबिक वन-डे सीरीज का पूरा कार्यक्रम

टीम इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच - 23 जनवरी (बुधवार) - नेपियर - सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच- 26 जनवरी (शनिवार) - माउंट मॉनगनुई- सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच- 28 जनवरी (सोमवार) - माउंट मॉनगनुई- सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच- 31 जनवरी (गुरुवार) - हैमिल्टन - सुबह 7:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड पांचवां वनडे मैच- 3 फरवरी (रविवार) - वेलिंगटन- सुबह 7:30 बजे
विज्ञापन

यहां जानें भारतीय समय के मुताबिक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पूरा कार्यक्रम

pakistan vs new zealand
भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20आई मैच- 6 फरवरी (बुधवार) - वेलिंगटन - सुबह 11:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20आई मैच - 8 फरवरी (शुक्रवार) - ऑकलैंड- सुबह 11:30 बजे

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20आई मैच - 10 फरवरी (रविवार) - हैमिल्टन - दोपहर 12:30 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें