फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Painting: 1992-93 में बनी भारत की पहली क्रिकेट पेंटिंग की होगी नीलामी, थॉमस डेनियल ने की थी तैयार

Fri, 06 Dec 2024 06:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डेनियल ने 1792-93 के बीच में अपनी मद्रास (चेन्नई) यात्रा के दौरान इस चित्रकारी पर काम किया था। 'भारत में क्रिकेट मैच' शीर्षक वाली पेंटिंग आधुनिक भारत के दिग्गज कलाकारों के चित्रकारी के साथ 14-16 दिसंबर को 'एस्टागुरु' की नीलामी का हिस्सा होगी।
विज्ञापन
भारत की पहली क्रिकेट पेंटिंग - फोटो : astaguru.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में क्रिकेट मैच से जुड़ी दुर्लभ तैलीय पेंटिंग नीलामी घर 'एस्टागुरु' के आगामी नीलामी का हिस्सा बनने वाली कलाकृतियों में से एक होगी।  इसकी जानकारी 'एस्टागुरु' नीलामी घर ने शुक्रवार को दी। ब्रिटिश चित्रकार थॉमस डेनियल द्वारा कैनवास पर उकेरी गई इस चित्रकारी को भारत में क्रिकेट से जुड़ी पहली पेंटिंग माना जाता है।
विज्ञापन

समझा जाता है कि डेनियल ने 1792-93 के बीच में अपनी मद्रास (चेन्नई) यात्रा के दौरान इस चित्रकारी पर काम किया था। 'भारत में क्रिकेट मैच' शीर्षक वाली पेंटिंग आधुनिक भारत के दिग्गज कलाकारों के चित्रकारी के साथ 14-16 दिसंबर को 'एस्टागुरु' की 'ऐतिहासिक मास्टरपीस' नीलामी का हिस्सा होगी।
विज्ञापन

'एस्टागुरु' नीलामी घर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्नेहा गौतम ने कहा, थॉमस डेनियल की यह पेंटिंग कला का एक ऐतिहासिक नमूना है जो 18वीं शताब्दी के दौरान भारत के विकसित होते सांस्कृतिक ताने-बाने को दर्शाने के साथ क्रिकेट के प्रति देश में बढ़ती लोकप्रियता का भी जश्न मनाती है। यह खेल आगे चल कर इस देश की पहचान का एक अभिन्न अंग बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें