फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: क्वारंटीन में भी ट्रेनिंग करेंगे विराट के लड़ाके, मिल गई हरी झंडी

Thu, 22 Oct 2020 06:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के भारतीय क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद पूर्ण कार्यक्रम घोषित करने की उम्मीद है। सिडनी में नव वर्ष टेस्ट मैच को सात से 11 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद टीमें 15 जनवरी से होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए ब्रिसबेन पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वन-डे और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। पहले दो वन-डे सिडनी क्रिकेट मैदान पर 27 और 29 नवंबर को होंगे, जिसके बाद अंतिम वन-डे कैनबरा के मनुका ओवल में होगा। पहला टी-20 भी कैनबरा में खेला जाएगा, जिसके बाद अंतिम दो टी-20 सिडनी में खेले जायेंगे। 

विज्ञापन


सिडनी और कैनबरा भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सफेद गेंद के चरण की मेजबानी को तैयार हैं क्योंकि न्यू साउथ वेल्स सरकार ने दौरा करने वाली टीम को पहुंचने के बाद अनिवार्य पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है। NSW और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक समझौते के तहत आईपीएल से लौटने वाले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पृथकवास के दौरान सिडनी में ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है।

भारतीय टीम को पहले ब्रिसबेन पहुंचना था लेकिन क्वींसलैंड राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस दौरान विराट कोहली एंड कंपनी को ट्रेनिंग करने की अनुमति के लिए 14 दिन के पृथकवास नियम में राहत नहीं दी। गुलाबी गेंद का टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडीलेड में दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। अगर कोविड-19 हालात के कारण मेलबर्न अधिकारियों को एमसीजी में मैच की मेजबानी की अनुमति नहीं देता तो 26 दिसंबर से होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट एडीलेड में भी खेला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें