फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi on West Indies Team: 'भारतीय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के प्रशंसकों में से एक', प्रधानमंत्री मोदी का बयान

Sat, 05 Jul 2025 09:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद टोबैगो

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की सफल यात्रा के बाद कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने वेस्टइंडीज टीम पर बयान दिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिनिदाद और टोबैगो के संसद में संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को लेकर भी बयान दिए। उन्होंने कहा, 'मुझे कहना होगा कि भारतीय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सबसे उत्साही प्रशंसकों में से हैं। हम पूरे दिल से उनका उत्साहवर्धन करते हैं।' पीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने फिर चुटकी लेते हुए कहा, 'हम उनका सिर्फ तब उत्साह नहीं बढ़ाते, जब वे भारत के खिलाफ खेल रहे होते हैं।' पीएम मोदी के इस बयान पर संसद में मौजूद लोग हंसने लगे। 
विज्ञापन

'180 साल पहले भारतीय कठिन यात्रा के बाद यहां पहुंचे थे'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '180 साल पहले, पहले भारतीय समुद्र पार एक लंबी और कठिन यात्रा के बाद इस भूमि पर पहुंचे थे। भारतीय धुनें कैरेबियाई लय के साथ खूबसूरती से मिश्रित हुईं...राजनीति से लेकर कविता तक, क्रिकेट से लेकर वाणिज्य तक - वे हर क्षेत्र में योगदान देते हैं'।

'महिलाओं के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा, 'मुझे इस सदन में इतनी सारी महिला सदस्यों को देखकर बहुत खुशी हो रही है। महिलाओं के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित है। हमारे महत्वपूर्ण पवित्र ग्रंथों में से एक, स्कंद पुराण में कहा गया है कि एक बेटी दस बेटों के बराबर खुशी लाती है। हम अपने आधुनिक भारत के निर्माण के लिए महिलाओं के हाथ मजबूत कर रहे हैं। अंतरिक्ष से लेकर खेल तक, स्टार्टअप से लेकर विज्ञान, शिक्षा से लेकर उद्यम, विमानन से लेकर सशस्त्र बलों तक - वे विभिन्न क्षेत्रों में भारत को एक नए भविष्य की ओर ले जा रही हैं।'
विज्ञापन

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद-टोबैगो की जनता को किया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैं राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, सरकार और त्रिनिदाद और टोबैगो के अद्भुत लोगों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे 'द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित किया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें