भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच अभय शर्मा और ट्रेनर नरेश रामदास का बदला जाना तय है। बता दें कि अभय शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बंगलूरू में बायो बबल में प्रवेश नहीं किया है। वहीं, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'नए फील्डिंग कोच और ट्रेनर के नामों को जल्द ही मंजूरी दी जाएगी।' गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों ने भी अभय शर्मा की प्रशंसा की थी लेकिन शर्मा के बायो बबल में प्रवेश नहीं किए जाने को लेकर खिलाड़ी हैरान हैं। बता दें कि शर्मा ब्रिटेन दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान भी टीम के फील्डिंग कोच थे। बता दें कि मुख्य कोच रमेश पोवार गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।