फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिलाओं का विजय रथ जारी, चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज को चार रन से दी मात

Mon, 18 Nov 2019 11:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनुजा पाटिल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम कैरेबियाई दौरे पर है। तीन मैच की वन-डे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में भी 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रविवार देर रात खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन


अनीस मोहम्मद ने लगातार चौथी बार टॉस जीता और टीम इंडिया को बल्ला थमाया। खराब मौसम की वजह से 20 की जगह 9-9 ओवर्स के इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 13 रन के भीतर तीन विकेट खोने के बाद हरमनप्रीत कौर की यह टीम जैसे-तैसे 50 रन बनाने में कामयाब रही। सिर्फ पूजा वस्त्राकर ही दहाई के आंकड़े को छू पाई।

जवाब में एक बार फिर वेस्टइंडीज की धीमी बल्लेबाजी उन्हें ले डूबी। भारतीय गेंदबाजों का उनके पास कोई जवाब नहीं था। 9 ओवर्स खत्म होते-होते भारतीय गेंदबाजों ने नौ ओवर्स में मेजबान टीम को 45/5 पर ही रोक दिया। अनुजा पाटिल ने सर्वाधिक 2/8 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें