मिताली राज और ओपनर
स्मृति मंधाना के अर्धशतकों की मदद से
टीम इंडिया ने
दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 में नौ विकेट से मात देने में कामयाब रही।
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने 5 टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। गौरतलब है कि सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने सात विकेट से जीता था।
टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने उतरी टीम इंडिया ने मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 142 रन बनाए। अफ्रीकी की ओर सुने लूस ने सबसे अधिक 33 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने 2-2 विकेट झटके, जबकि पूजा वस्त्राकर और शिखा पांडे ने एक-एक विकेट लिए।
143 रन के लक्ष्य का पीछा करते उतरी टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में इसे हासिल किया। मंधाना ने 42 गेंद में 57 रन बनाए, जबकि राज ने 61 गेंद में नाबाद 76 रन जड़े।
मिताली को उनके नाबाद 76 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।