फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची, बहु-प्रारूप सीरीज में लेगी हिस्सा; जानें कार्यक्रम

Mon, 09 Feb 2026 04:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीनों प्रारूपों की सीरीज खेली जाएगी जिसके लिए टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बहु-प्रारूप सीरीज में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच सीरीज 15 फरवरी से शुरू हो रही है। भारत इस दौरे पर तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगा। हरमनप्रीत कौर तीनों ही प्रारूप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को वीडियो जारी किया जिसमें दिख रहा है कि भारतीय महिला क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। इस दौरान मंधाना ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का खिताब जीतने पर आरसीबी के जश्न के बारे में बात करती दिखीं। अब हालांकि वह राष्ट्रीय टीम के लिए जिम्मेदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा, बहुत व्यस्तता भरा समय था, लेकिन इसके लायक था। हमने खूब मज़ा किया, लेकिन अब राष्ट्रीय कर्तव्य पर वापस लौटना है।

टी20 सीरीज से होगी शुरुआत
भारत  इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच 15 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगा। इसके बाद दूसरा टी20 19 फरवरी को कैनबरा के मानुका ओवल और तीसरा टी20 मैच 21 फरवरी को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जून में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए काफी अहम है।
विज्ञापन

हीली की होगी आखिरी सीरीज
टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज होगी जिसकी शुरुआत 24 फरवरी को ब्रिस्बेन में होने वाले पहले मैच से होगी। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे होबार्ट में 27 फरवरी को खेला जाएगा, जबकि तीसरा वनडे एक मार्च को होगा। महिला विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें वनडे में एक दूसरे के सामने होंगी। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया की महान बल्लेबाज एलिसा हीली की आखिरी सीरीज होगी क्योंकि उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज के बाद सभी प्रारूप से संन्यास लेने का किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच छह से नौ मार्च तक पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। ये चार दिवसीय मुकाबला होगा। इस मैच के साथ ही भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें