फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा टला, ECB ने एक जुलाई तक पेशेवर क्रिकेट को किया निलंबित

Sat, 25 Apr 2020 07:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : bcci
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम का 25 जून से शुरू होने वाला इंग्लैंड का दौरा अस्थायी रूप से स्थगित हो गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के कारण एक जुलाई तक देश में पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों को निलंबित कर दिया। भारतीय महिला टीम को दो सप्ताह के संक्षिप्त दौरे में चार वनडे और दो टी20 मैच खेलने थे।

विज्ञापन


ईसीबी ने स्पष्ट किया कि काउंटी चैंपियनशिप सत्र में नौ दौर के मुकाबले नहीं होंगे लेकिन लाल गेंद और सफेद गेंद के क्रिकेट को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘हमें थोड़ी उम्मीद है कि हम इन गर्मियों में कुछ क्रिकेट खेल पाएंगे। हम विश्वव्यापी संकट में घिरे हैं। पेशेवर खेल खेलने से कहीं ज्यादा हमारी प्राथमिकता कमजोर और अहम कामगारों, पूरे समाज को बचाने की होगी। इसलिए, आसान शब्दों में कहा जाए तो जब तक खेलना सुरक्षित नहीं होगा, तब तक कोई क्रिकेट नहीं होगा। हम अपने कार्यक्रम में तभी आगे बढ़ेंगे जब सरकारी दिशानिर्देश इसकी अनुमति देंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें