भारतीय महिला ए टीम दिसंबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी पुष्टि की। यह सीरीज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई के बीच सालाना ए सीरीज कराने के करार का हिस्सा है।
पहली सीरीज पिछले साल अक्तूबर में खेली गई थी जब ऑस्ट्रेलिया ए ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। उस दौरे पर भारत ए ने तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले थे।
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे 12, 14 और 16 दिसंबर को ब्रिसबेन में खेले जाएंगे जबकि तीन टी-20 मैच 19, 21 और 23 दिसंबर को गोल्ड कोस्ट में होंगे।