टीम इंडिया के विश्व कप में जगह बनाने का फैसला आईसीसी की महिला चैंपियनशिप तकनीकी कमेटी ने लिया है। भारत के अलावा मेजबान न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। हाल ही में टी-20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया 37 अंक लेकर नंबर एक पायदान पर है तो इंग्लैंड के पास 29 अंक हैं और वह दूसरा पायदान पर है। साउथ अफ्रीका के 25 अंक हैं। भारतीय टीम के 23 अंक हैं और उसने टॉप चार टीमों में रहते हुए विश्व कप में जगह बनाई है।