फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को मिली नई टेस्ट जर्सी, जेमिमा ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

Mon, 31 May 2021 04:00 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारतीय महिला टीम की नई टेस्ट जर्सी की तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
नई टेस्ट जर्सी के साथ नजर आई भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : Twitter/@BCCIWomen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम सात साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंग्लैंड दौरे पर 16 जून से टीम महिला क्रिकेट के सबसे बड़े और पुराने फॉर्मेट में खेलने उतरेगी। इस दौरान टीम का आमना-सामना इंग्लैंड की टीम से ब्रिस्टल के मैदान में होगा। हालांकि, इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय महिला टीम की टेस्ट जर्सी सामने आई है, जिसकी तस्वीरें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है।

2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी टीम

विज्ञापन

तस्वीरों में मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना समेत टीम की अन्य खिलाड़ी टेस्ट जर्सी के साथ नजर आ रहीं हैं। बता दें महिला टीम एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए 2 जून को भारत से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। टीम की कप्तान मिताली राज और सीनियर गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी सौंपी। 
 

मीटिंग में दिखाया महिला क्रिकेट का इतिहास
इधर, जर्सी मिलने के बाद जेमिमा रॉड्रिग्स ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि कोच रमेश ने टीम मीटिंग के दौरान खिलाड़ियों को भारत में महिला क्रिकेट का इतिहास दिखाया। रॉड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ' रमेश सर ने बताया कि भारत में महिला क्रिकेट कब और कहां से शुरू हुआ और आज यह कहां पहुंच गया है। वे लोग जो हमसे पहले यहां पर थे और आज जहां पर हम हैं, यह सब उन्होंने ही संभव किया था। वे जिन्होंने बिना किसी पहचान के यह सब किया, वे जो भारत में महिला क्रिकेट को लेकर आए।'
विज्ञापन


'हम हर उस लड़की के लिए खेलेंगे, जो इसे खेलना चाहती हैं'
जेमिमा ने आगे लिखा, 'महिला क्रिकेट की दो दिग्गजों मिठु दी (मिताली राज) और झुलु दी (झुलन गोस्वामी) ने मीटिंग के दौरान पूरी टीम के साथ क्रिकेट के अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही बताया कि इस विरासत का हिस्सा होना कैसा है। यह मीटिंग एक खूबसूरत बात के साथ खत्म हुई जिसमें कहा गया, हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि जो हमसे पहले आए और जो हमारे बाद आएंगे उनका सम्मान किया जाए ताकि जर्सी को एक बेहतर जगह पर छोड़ा जा सके। यह सीरीज और इसके बाद से हर सीरीज जो हम खेलेंगे वह उस हर एक लड़की के लिए होगी, जो इस खेल को खेलना चाहती है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें