फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिलाओं ने हांगकांग को 142 रन से रौंदा

Sat, 27 Oct 2012 11:54 PM IST
ग्वांगझू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के एशिया कप टी20 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में भारत ने हांगकांग को 142 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी भारतीय टीम ने ओपनर अनुजा पाटिल (50) और कप्तान हरमनप्रीत कौर(61) के अर्द्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।
विज्ञापन


इसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर हांगकांग को महज 24 रन पर ढेर कर दिया। हांगकांग के छह बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला और उसकी कोई बल्लेबाज दहाई का आंकडा छू नहीं सकी। कप्तान इशिता गिडवानी ने सर्वाधिक सात रन बनाए।

भारत की अनुजा ने 49 गेंदो में चार चौकों के सहारे 50 रन बनाए जबकि हरमनप्रीत ने मात्र 38 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के सहारे 61 रन ठोके। झूलन गोस्वामी मात्र 15 गेंदों में तीन चौकों के जरिए 28 रन बनाकर नाबाद रही। रीमा मल्होत्रा ने 16 गेंदों में नाबाद 18 रन का योगदान दिया। झूलन, रीमा और अर्चना दास ने दो-दो विकेट लिए। एकता बिष्ट और सुब्बुलक्ष्मी शर्मा के खाते में एक-एक विकेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें