फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चयन पर सैमसन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी है तैयारी, जानें

Tue, 04 Jun 2024 07:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

सैमसन ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और पांच अर्धशतक समेत 531 रन बनाए। उन्हें इस प्रदर्शन के दम पर ही अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी।
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। भारत का सामना ग्रुप-ए के मुकाबले में बुधवार को आयरलैंड से होगा। इस मैच से पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेला था। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे थे। टूर्नामेंट में भारत के अभियान शुरू करने से पहले सैमसन ने टीम में चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सैमसन का कहना है कि आईपीएल 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए भी उन्हें टी20 विश्व कप चयन का ख्याल था। 
विज्ञापन

सैमसन ने आईपीएल में किया था शानदार प्रदर्शन 
सैमसन ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और पांच अर्धशतक समेत 531 रन बनाए। उन्हें इस प्रदर्शन के दम पर ही अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली थी। सैमसन ने अब तक सिर्फ 16 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

विज्ञापन

'पूरी तैयारी के साथ आया हूं'
आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले सैमसन ने कहा कि वह टूर्नामेंट के लिए पूरी तैयारी से आए हैं। सैमसन ने बीसीसीआई द्वारा डाले गए वीडियो में कहा, विश्व कप में वास्तव में संजू सैमसन पूरी तैयारी के साथ आया है। 10 साल तक लगातार विफलताओं के बाद कुछ सफलताएं मिल रही है। क्रिकेट में जिंदगी ने मुझे सब कुछ सिखाया है जो इस टूर्नामेंट में आने से पहले मेरा सीखना जरूरी था। आईपीएल ने मेरे दिमाग को पूरी तरह से घेर रखा था। इतना कुछ करना था और कप्तान होने के नाते इतना सोचना पड़ता था। मेरा दिमाग हमेशा घिरा रहता था लेकिन कहीं न कहीं विश्व कप का ख्याल दिमाग में था। विश्व कप टीम में चयन होना बहुत बड़ी बात है। यह मेरे करियर की सबसे अच्छी चीज हुई है। मैने कैरियर में हमेशा विफलताओं से भी सीखने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें