फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: एमसीसी के सदस्य बने हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ, 16 अन्य खिलाड़ियों भी हुए सम्मानित

Tue, 19 Oct 2021 09:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को एमसीसी की आजीवन सदस्यता मिली है। ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के सबसे महान गेंदबाजों में से एक हैं।
 
विज्ञापन
हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ को एमसीसी की आजीवन सदस्यता मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉर्ड्स के मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने भारत के दो पूर्व खिलाड़ियों हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ को आजीवन सदस्यता प्रदान की है। ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के महान गेंदबाजों में से एक हैं। हरभजन दुनिया के सबसे अच्छे ऑफ स्पिनर रहे हैं, जबकि जवागत श्रीनाथ तेज गेंदबाजी करते थे। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा 16 अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया है। यह क्लब क्रिकेट के नियमों को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। इस साल हरभजन और श्रीनाथ के अलावा इंग्लैंड महिला टीम की विकेटकीपर सराह टेलर को भी सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


हरभजन सिंह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैच में  417 विकेट अपने नाम किए हैं और सभी फॉर्मेट मिलाकर 700 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय विकेट झटके हैं। वहीं श्रीनाथ भारत के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने वनडे में 315 विकेट और टेस्ट में 236 विकेट अपने नाम किए थे। श्रीनाथ फिलहाल आईसीसी इलाइट पैनल में मैच रेफरी के रूप में काम कर रहे हैं। 

कुक और बेल जैसे खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने बताया कि इस साल जिन खिलाड़ियों का सम्मान हुआ है, उनमें टेस्ट खेलने वाले 12 देशों में से आठ देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें आज के समय के कई चहेते खिलाड़ी भी शामिल हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एलिस्टर कुक, इयान बेल और मार्कस टेस्कोस्टिक जैसे खिलाड़ी भी इस साल सम्मानित हुए हैं। इंग्लैंड महिला टीम की विकेटकीपर सराह टेलर ने इस साल क्रिकेट में वापसी की है और वो इस दौर की सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। हाशिम अमला, हर्षल गिब्स, जैक्स कैलिस और मॉर्न मोर्कल जैसे खिलाड़ियों को भी एमसीसी की आजीवन सदस्यता मिली है। 
विज्ञापन

इन दिग्गजों को भी मिला सम्मान

इस साल इयान बिशप, शिवनरायण चंद्रपाल, रामनरेश सरवन, रंगना हेराथ और ग्रांट फ्लॉवर जैसे खिलाड़ियों को भी इस साल सम्मानित किया गया है। इनमें से श्रीलंका के रंगना हेराथ लंबे समय तक दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल थे और क्रिकेट जगत के सबसे महान स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। इयान बिशप ने भी अपनी गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में अलग छाप छोड़ी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें