फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टेस्ट टीम का एलान, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसका कटा पत्ता, किसे मिली जगह?

Thu, 12 Sep 2019 06:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का एलान हो गया। मुंबई में गुरुवार दोपहर को चयनकर्ताओं ने दिल्ली में मौजूद कप्तान विराट कोहली से बातचीत के बाद 15 सदस्यीय टीम का चुनाव किया। अपेक्षा के अनुरूप सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं शुभमन गिल नया नाम है, जिन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें: INDvSA: इन तीन कारणों की वजह से केएल राहुल की हुई टीम इंडिया से छुट्टी

हाल ही में कैरेबियाई धरती पर वेस्टइंडीज को हराते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की कमान एक बार फिर विराट कोहली ही संभालेंगे। उपकप्तानी की जिम्मेदारी मध्यक्रम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के कंधों पर ही होगी।
विज्ञापन




एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को मौका दिया है। केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मतलब अब टी-20 और वन-डे के बाद रोहित शर्मा टेस्ट में भी बतौर ओपनर अपना जलवा दिखाएंगे। रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टेस्ट टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया था।
 
यह भी पढ़ें: INDvSA: क्या रोहित शर्मा साबित होंगे टेस्ट के वीरू, पहली बार करेंगे ओपनिंग


विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शुभमन गिल।
 
 

प्रैक्टिस मैच में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी

बता दें टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की टीम बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। इसके अलावा टीम के एलान के साथ चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे।

बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन की टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, सिद्धेश लाड, केएस भरत( विकेटकीपर), जलज सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, आवेश खान, इशान पोरेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।
विज्ञापन

कब-कहां होंगे टेस्ट मैच?

दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। तीन मैच की टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज होगी। प्रोटियाज भारत के अपने इस दौरे का अंत तीन वन-डे मैच की श्रृंखला से करेंगे।

बता दें कि टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें