फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2026: अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी लॉन्च, रोहित शर्मा रहे मौजूद

Wed, 03 Dec 2025 05:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर वनडे मैच के दौरान अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी लॉन्च की गई।
विज्ञापन
गंभीर और सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी लॉन्च हो गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान जर्सी लॉन्च की गई है। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है। इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। जर्सी लॉन्च के कार्यक्रम में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया मौजूद रहे। 
विज्ञापन

खिताब बचाने उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। 20 टीमों के बीच होने वाले टी20 विश्व कप का कार्यक्रम कुछ दिनों पहले ही घोषित किया गया था। 

आठ स्थलों पर होंगे मैच
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट के मुकाबले भारत और श्रीलंका के आठ स्थलों पर आयोजित होंगे। भारत में कुल पांच स्थानों पर मैच खेलें जाएंगे, जबकि श्रीलंका के तीन स्थलों पर इस वैश्विक टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद इस टूर्नामेंट के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, कोलंबो का आर प्रेमादासा और एस स्पोर्ट्स क्लब में मैच होंगे, जबकि कैंडी का पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम भी मैच की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन

चार ग्रुप में बंटी टीमें
भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं। भारत के अलावा ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीम है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, सह-मेजबान श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान हैं। ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली मौजूद हैं। वहीं, ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई की टीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें