फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटेरा में दिखेगा ब्रेबोर्न की तैयारी का रंग

Mon, 12 Nov 2012 10:33 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 15 नवंबर से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया का तीन दिवसीय अभ्यास शिविर रविवार को यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में समाप्त हो गया।
विज्ञापन


टीम ने मुख्य कोच डंकन फ्लेचर, गेंदबाजी कोच जो डावेस और फील्डिंग कोच ट्रेवर की निगरानी में पांच घंटे तक ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। भारतीय टीम के सभी मुख्य बल्लेबाजों ने टीम के गेंदबाजों के अलावा स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया।

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ब्रेबोर्न की तैयारी का रंग मोटेरा में दिखाने को तैयार हैं। भारतीय टीम के अहमदाबाद के लिए सोमवार को रवाना होने की उम्मीद है। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं। दूसरा टेस्ट 23 नवंबर से वानखेड़े में, तीसरा टेस्ट 5 दिसंबर से कोलकाता में और चौथा टेस्ट 13 दिसंबर से नागपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद दो मैचों की टी-20 सीरीज होगी। पहला मैच 20 दिसंबर को पुणे में और दूसरा 22 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसके बाद इंग्लिश टीम क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए स्वदेश लौट जाएगी। टीम पांच वन-डे मैचों की सीरीज के लिए दोबारा भारत आएगी, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से राजकोट में होगी। इंग्लैंड के ब्रेक पर जाने के दौरान भारत पाकिस्तान के खिलाफ तीन वन-डे और दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें