फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: 'ड्रेसिंग रूम जडेजा का मूल्य समझता है', फाइनल से पहले मुख्य कोच गंभीर ने ऑलराउंडर को सराहा

Sat, 08 Mar 2025 01:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

मौजूदा टूर्नामेंट में जडेजा अपनी गेंदबाजी से उपयोगी साबित हुए हैं। फाइनल से पहले आईसीसी से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर ज्यादा चर्चा नहीं होती है, लेकिन यह ऑलरआउंडर भारतीय टीम के लिए अहम है।
विज्ञापन
गौतम गभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जमकर सराहना की है। गंभीर का कहना है कि जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा रडार से बाहर रहते हैं। कोच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले कहा कि भारतीय ड्रेसिंग रूम जडेजा का मूल्य अच्छी तरह समझता है। मालूम हो कि 2009 में डेब्यू के बाद से ही जडेजा भारतीय टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। 
विज्ञापन

2013 चैंपियंस ट्रॉफी में किया था प्रभावित 
36 वर्षीय जडेजा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उस समय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। मौजूदा टूर्नामेंट में जडेजा अपनी गेंदबाजी से उपयोगी साबित हुए हैं। फाइनल से पहले आईसीसी से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर ज्यादा चर्चा नहीं होती है, लेकिन यह ऑलरआउंडर भारतीय टीम के लिए अहम है। 

गंभीर ने जडेजा को बताया सर्वश्रेष्ठ ऑलरआउंडर 
भारतीय कोच का मानना है कि फिलहाल जडेजा विश्व क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक हैं और भारतीय ड्रेसिंग रूम उनका मूल्य जानता है। गंभीर ने कहा, मुझे हमेशा से ऐसा लगता है कि जडेजा रडार से बाहर रहते हैं। मेरे ख्याल से वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बारे में हम ज्यादा बात नहीं करते हैं। आप देखें उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या किया है, चाहे वो टेस्ट प्रारूप हो, टी20 या वनडे हो। मुझे लगता है कि जडेजा भारतीय क्रिकेट के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा, जडेजा ने ना सिर्फ बल्ले और गेंद, बल्कि फील्ड पर भी जो किया उससे वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में शामिल हैं। ड्रेसिंग रूम में हम सभी जडेजा का मूल्य समझते हैं। हम भारतीय ड्रेसिंग के अंदर जडेजा की महत्वता को जानते हैं, बल्कि वो नहीं जो ड्रेसिंग रूम के बाहर हैं। 
 
विज्ञापन

भारत के लिए अहम हैं जडेजा
जडेजा भारत के महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, विशेषकर मध्य ओवर में। जडेजा मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में चार मैचों में 4.78 की इकॉनोमी रेट से चार विकेट ले चुके हैं। बल्लेबाजी में जडेजा ने भले ही 18 रन बनाए हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके भी नहीं मिले हैं। जडेजा शानदार फील्डर के तौर पर जाने जाते हैं और रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में वह भारत के लिए अहम होने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें