फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: कार्तिक को बाहर करने पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर? पृथ्वी शॉ और सरफराज को नहीं चुनने पर भी दिया बयान

Tue, 01 Nov 2022 01:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज, जबकि बांग्लादेश दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। बुमराह सितंबर से ही चोट (बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर) की वजह से टीम से बाहर हैं। अब उनकी फिटनेस को लेकर चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने बयान दिया है।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। ऐसा माना जा रहा था कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दोनों सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और दोनों सीरीज में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज, जबकि बांग्लादेश दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। बुमराह सितंबर से ही चोट (बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर) की वजह से टीम से बाहर हैं। अब उनकी फिटनेस को लेकर चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने बयान दिया है।

Chetan Sharma's Fate Hangs In Balance, Debasish Mohanty's Tenure To End  Soon As BCCI Likely To Rejig Selection Panel: Report | Cricket News
विज्ञापन

चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा
 

जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
'बुमराह को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं'
टीम की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए चेतन शर्मा ने कहा कि टीम मैनेजमेंट बुमराह के मामले में धैर्य से काम लेना चाहता है। उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह इसका अंजाम भुगत चुके हैं। चेतन ने कहा- बुमराह जल्द वापसी करेंगे। उम्मीद है कि वह जल्द ही भारत की जर्सी में खेलते दिखेंगे। हमने टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह को शामिल करने के लिए जल्दबाजी की थी और आपने देखा कि क्या हुआ। इसलिए हम अब धैर्य रखना चाहते हैं। एनसीए की टीम उनकी अच्छी तरह से देखभाल कर रही है। अभी हम बुमराह को शामिल करने को लेकर थोड़ा सतर्क हैं। जब हम किसी खिलाड़ी को आराम देते हैं तो उसके पीछे कोई कारण होता है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक की जगह पंत विकेटकीपिंग के लिए आए थे - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक और पृथ्वी शॉ को लेकर चेतन शर्मा का बयान
चेतन ने दिनेश कार्तिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं करने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- कार्तिक के लोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए टीम में जगह नहीं दी गई है। वह शानदार मैच फिनिशर हैं। वहीं, पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं दिए जाने पर चेतन ने कहा - सेलेक्शन कमेटी लगातार पृथ्वी के प्रदर्शन पर नजर बना कर रखी है।  वह अच्छा खेल रहे हैं। जल्द ही उनकी टीम में वापसी हो सकती है।
विज्ञापन

हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया
हनुमा विहारी और सरफराज को नहीं शामिल करने पर बयान
हनुमा विहारी को भी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने कहा- हमारा मिडिल ऑर्डर पैक है। इस पोजिशन के लिए श्रेयस अय्यर समेत कई दावेदार हैं। ऐसे में हनुमा विहारी के लिए टीम में जगह नहीं बन पाई। ऐसा नहीं है कि विहारी टैलेंटेड नहीं हैं। घरेलू क्रिकेट में रनों की बौछार करने वाले सरफराज खान को टीम में शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर चेतन ने कहा- सरफराज के प्रदर्शन पर नजर है। उनके नाम को लेकर बैठक में आज चर्चा भी हुई है। हम उनसे संपर्क में हैं। कई बार टीम कॉम्बिनेशन को देखकर खिलाड़ियों को जगह दी जाती है। टेस्ट टीम का चयन बांग्लादेश की पिच कंडीशन को ध्यान में रखकर किया गया है। सरफराज जल्द टीम इंडिया के लिए खेलते दिख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें