फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी के परिवार में आई खुशखबरी, भाई के घर में हुआ बेटी का जन्म

Mon, 03 Feb 2020 07:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। वह अपनी गेंद से वहां कीवी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा रहे हैं। इस बीच उनके परिवार में एक खुशखबरी आई है। यहां भारत में उनके भाई के घर में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर नन्ही बच्ची की फोटो डालते हुए लिखा- मेरे परिवार में एक और बच्ची का जन्म 'प्यारी सी राजकुमारी तुम्हें जन्म मुबारक हो। तुम लाड और प्यार के बीच बड़ी हो। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। भाई के परिवार को मुबारकबाद।
विज्ञापन

3 of 8
shami hasin jahan
शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। पिछले साल कोलकाता पुलिस ने हसीन जहां की शिकायत के बाद शमी पर आईपीसी की सात धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

4 of 8
mohammed shami
हसीन जहां के इन गंभीर आरोपों के बाद बीसीसीआई ने उनका सालाना करार भी रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में बोर्ड ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए बी-ग्रेड में रखा। बीसीसीआई ने कहा था कि बोर्ड ने उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखकर उनका नाम रोक दिया। इतना ही नहीं शमी के आईपीएल खेलने पर भी रुकावट आई। बाद में बीसीसीआई की जांच के बाद शमी को क्लीन चिट मिल गई और वह वापस क्रिकेट खेलने लगे।
विज्ञापन

5 of 8
mohammad shami
क्या था पूरा मामला?
पिछले साल 2018 में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए जिसने सभी को हैरान कर दिया था। शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक पेज पर शमी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए पोस्ट डाली थी। हसीन ने वाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए थे।
विज्ञापन

6 of 8
मोहम्मद शमी
उनका दावा था कि ये स्क्रीनशॉट शमी की दूसरी लड़कियों से हुई चैट के थे। हसीन के मुताबिक शमी दूसरी लड़कियों से अंतरंग चैट करते थे, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते थे। कई साल से वो ये प्रताड़ना सहती आ रही थीं।
विज्ञापन

7 of 8
मोहम्मद शमी
तमाम पारिवारिक विवादों विवादों के बावजूद शमी ने खेल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले 12 महीनों में सात टेस्ट मैच में 31 विकेट झटके हैं। टेस्ट रैंकिंग में शमी नौवे नंबर पर हैं। विश्व कप में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तूफान मचा दिया था और अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी।
विज्ञापन

8 of 8
Mohammed Shami
शमी की एक बेटी भी है। जिसका नाम आयरा है। शमी ने कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी की एक साड़ी वाली तस्वीर शेयर की थी। शमी ने बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि बहुत प्यारी लग रही हो बेटा। भगवान तुम्हारा भला करे। जल्द मिलूंगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें