फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं विराट कोहली, बताया पसंदीदा टूर्नामेंट

Wed, 19 Feb 2025 06:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान है, लेकिन भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा क्योंकि भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले चैंपियंस ट्रॉफी को अपना पसंदीदा प्रारूप बताया है। कोहली का कहना है कि इस टूर्नामेंट में आठों टीमों को पहले मैच से ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है इस कारण उन्हें इसमें हिस्सा लेना पसंद है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन आठ साल के बाद हो रहा है। इससे पहले 2017 में फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।
विज्ञापन

भारत दुबई में खेलेगा अपने मुकाबले 
भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान है, लेकिन भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा क्योंकि भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए में शामिल है जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड भी मौजूद हैं। 

कोहली ने टूर्नामेंट को सराहा
कोहली ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, यह टूर्नामेंट लंबे समय बाद हो रहा है। मुझे हमेशा से यह टूर्नामेंट पसंद था। यह निरंतरता का परिचायक है क्योंकि आपको क्वालिफाई करने के लिए शीर्ष आठ में रहना होता है। प्रतिस्पर्धा का स्तर भी बहुत अच्छा है। वनडे प्रारूप में इसका दबाव टी20 विश्व कप जैसा होता है। वहां भी आपको लीग चरण में तीन या चार मैच मिलते हैं और शुरुआत अच्छी नहीं करने पर दबाव बन जाता है। पहले ही मैच से दबाव रहता है और यही वजह है कि मुझे यह पसंद है। आपको पहले ही मैच से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं कोहली 
कोहली 2009, 2013 और 2017 में यह टूर्नामेंट खेल चुके हैं। कोहली 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारतीय टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान से और दो मार्च को न्यूजीलैंड से खेलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें