फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस तरह वैभव पर रहा युवराज का प्रभाव?: सूर्यवंशी ने किया युवी संग पहली मुलाकात का जिक्र, बताया क्या मिली सीख

Mon, 13 Jul 2026 11:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह के साथ विंबलडन का फाइनल मुकाबला देखा। इस दौरान वैभव ने युवराज के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
युवराज और वैभव - फोटो : Abhishek Sharma Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है। वैभव ने बताया कि किस तरह युवराज के साथ उनकी मुलाकात सुखद रही है और इस पूर्व खिलाड़ी ने उन्हें बल्लेबाजी के गुर सिखाए। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार विंबलडन के ऐतिहासिक सेंटर कोर्ट पहुंचकर एक यादगार अनुभव हासिल किया। वैभव के साथ पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और भारतीय टी20 टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचे थे वैभव
वैभव विंबलडन का फाइनल देखने के लिए सूट बूट में पहुंचे और उन्होंने अपना ध्यान सभी की ओर खींचा। वैभव ने इस दौरान युवराज के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। वैभव ने जियो स्टार से कहा, युवराज मेरे प्रेरणास्रोत्र हैं। जब मैं उनसे पहली बार मिला तो बहुत अच्छा लगा था। मैंने उनसे काफी बातें की थी और उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया भी था। उनसे इतना कुछ सीखने को मिल रहा है और भविष्य के लिए भी ये मेरे लिए बहुत अच्छा रहेगा। उन्होंने मुझसे कहा कि क्रीज पर शांत रहना और अपनी ताकत पर भरोसा करना कितना जरूरी है।
विज्ञापन

अभिषेक की तरह वैभव के मेंटर बनना चाहते हैं युवराज
युवराज सिंह ने सूर्यवंशी को तराशने की अपनी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने वैभव की तुलना 'टर्मिनेटर' से करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की। युवराज ने कहा, मैं खुद को हमेशा 'टर्मिनेटर' कहता हूं। अब हमारे पास 'टर्मिनेटर 4' अभिषेक शर्मा हैं, जो मुझसे चार गुना बेहतर हैं। उनके बाद आते हैं 'टर्मिनेटर 6' वैभव सूर्यवंशी, जो और भी ज्यादा निखर कर सामने आए हैं। मैंने अपने दौर में अपना योगदान दिया, अभिषेक ने उसे एक कदम आगे बढ़ाया और अब वैभव नए मानक स्थापित कर रहे हैं। यह इसी सफर का तीसरा चरण है।

उन्होंने कहा, खेल को आगे बढ़ते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। जब मैं सिनर और अल्कारेज को देखता हूं, तो मुझे टेनिस में आ रहे बदलाव दिखते हैं। अभिषेक और वैभव में भी मुझे वही बदलाव नजर आते हैं। मैंने अभिषेक को ट्रेनिंग देने में काफी समय बिताया है और मैं वैभव के साथ भी समय बिताना चाहूंगा। उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने की राह पर हैऔर मुझे यकीन है कि वह उस मुकाम तक जरूर पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें