फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन के जज्बे, बहादुरी और हौसले को खेल जगत का सलाम, विराट समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

Sat, 02 Mar 2019 01:16 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अभिनंदन
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी हो गई है। वह तकरीबन 60 घंटे बाद भारत लौटे। पूरा देश अभिनंदन के जज्बे, बहादुरी और हौसले को सलाम कर कर रहा। आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा है और देश को इस जांबाज विंग कमांडर पर फख्र है।

विज्ञापन


वर्धमान के स्वदेश लौटते ही देश पूरे जोश के साथ उनका 'अभिनंदन' कर रहा है। लोगों में जश्न का माहौल है। हिम्मत और हौसले की मिसाल विंग कमांडर अभिनंदन के वतन लौटते ही खेल जगत के कई दिग्गजों ने उनके जज्बे, बहादुरी और हौसले को सलाम किया। सोशल मीडिया पर खेल जगत के कई दिग्गज ट्वीट कर उनकी बहादूरी को सलाम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया था। उसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से भारत की वायुसीमा का उल्लंघन किया गया और इस दौरान हुए हवाई संघर्ष में भारत ने पाकिस्तान का एक एफ-16 विमान मार गिराया और भारत का मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस संघर्ष के परिणामस्वरूप विंग कमांडर अभिनंदन का पैराशूट सीमा पर आगे बढ़ गया और उन्हें पाकिस्तान ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी के बाद बीसीसीआई, 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी वीरता को सलाम किया और जय हिंद कह कर बाधईयां दीः

विराट ने लिखा, 'सच्चे हीरो, आपको सलाम करता हूं। जय हिंद।'

 
सचिन ने लिखा, 'एक हीरो इन चार शब्दों से कहीं बड़ा होता है। उनका साहस और नि:स्वार्थ भाव, हमारे हीरो हमें खुद पर भरोसा करना सिखाते हैं।' 
 



बीसीसीआई ने लिखा, 'आप आसमान और हमारे दिल दोनों पर राज करते हैं। आपकी हिम्मत और गरिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।'

 

अनिल कुंबले ने लिखा, 'हमलोग आपकी बहादुरी को सलाम करते हैं।'

 

रानी रामपाल ने लिखा, 'हम सबको आपकी वीरता पर गर्व है विंग कमांडर अभिनंदन।'
 


लक्ष्मण ने लिखा, 'पूरे देश को आपके नि:स्वार्थ भाव और साहस पर गर्व है।' 
 


राज्यवर्धन राठौर ने लिखा, 'जय हिंद'
 

 

 
विज्ञापन



 

   


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें