फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली के निधन पर गमगीन हुए गंभीर, बोले- मैंने पिता खो दिया

Sat, 24 Aug 2019 08:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अरुण जेटली और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली का निधन हो गया। उन्होंने आज दोपहर दिल्ली एम्स में 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। जेटली एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी।

विज्ञापन


66 साल के जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स लाया गया था। एम्स ने 10 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य पर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया था। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। अरुण जेटली के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है। तमाम नेताओं के साथ देश के खिलाड़ियों ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जोटली को श्रद्धांजली दी। उन्होंने लिखा,  अरुण जेटली जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति !
 

अरुण जेटली के निधन पर गौतम गंभीर गमगीन हो गए और बेहद ही भावुकता के साथ ट्वीट कर लिखा,

एक पिता हमें बोलना सिखाता है, लेकिन एक पिता तुल्य इंसान बात करना सिखाता है। एक पिता हमें को चलना सिखाता है लेकिन एक पिता तुल्य इंसान हमें मार्च करना सिखाता है। एक पिता आपको एक नाम देता है, लेकिन एक पिता तुल्य इंसान आपको पहचान देता है। मेरे पिता श्री अरुण जेटली जी के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया। श्रद्धांजलि सर।

 

टीम इंडिया पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा,

अरुण जेटली जी के निधन पर बेहद ही दुख हुआ। सार्वजनिक जीवन में सेवा करने के अलावा, उन्होंने दिल्ली के कई खिलाड़ियों की को आगे बढाने में बड़ी भूमिका निभाई, जिन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। एक समय था जब दिल्ली के कई खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर पर मौका नहीं मिलता था।

Pained at the passing away of #ArunJaitley ji. Apart from having served greatly in public life , he played a huge role in many players from Delhi getting an opportunity to represent India. There was a time when not many players from Delhi got a chance at the highest level ..cont

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट कर अरुण जेटली को अपनी श्रद्धांजली दी। धवन ने लिखा, अरुण जेटली जी को श्रद्धांजली, उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना।
 
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया, कोहली ने ट्वीट कर कहा,


अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। वह वास्तव में एक अच्छे इंसान थे, हमेशा दूसरों की मदद करने को तैयार रहते थे।  वह 2006 में अपना कीमती समय निकाल कर मेरे घर आए थे, जब मेरे पिता का देहांत हुआ था और अपनी संवेदना व्यक्त की थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें