फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshit Rana: खुद की आलोचना पर हर्षित राणा ने दिया स्पष्ट जवाब, बोले- बाहर के शोर पर ध्यान नहीं दे सकता

Tue, 02 Dec 2025 07:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

हर्षित का कहना है कि वह बाहर के किसी भी शोर पर ध्यान नहीं देते क्योंकि ऐसा करने से वह खुलकर क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
हर्षित राणा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी आलोचना पर स्पष्ट जवाब दिया है। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर द्वारा कथित तौर पर पक्ष लेने के लिए हर्षित को निशाने पर लिया जाता है, लेकिन यह गेंदबाज इसे ज्यादा प्राथमिकता नहीं दे रहा है। हर्षित का कहना है कि वह बाहर के किसी भी शोर पर ध्यान नहीं देते क्योंकि ऐसा करने से वह खुलकर क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले वनडे में हर्षित ने किया शानदार प्रदर्शन 
गंभीर के कार्यकाल में 23 साल के इस तेज गेंदबाज ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पर्थ टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद भारत के लिए सभी प्रारूपों में पदार्पण किया है। हालांकि हर्षित ने अपने प्रदर्शन से सभी प्रारूपों में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन उन्हें टीम के मुख्य कोच का पूरा समर्थन मिला है। हर्षित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके थे। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब बुधवार को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले हर्षित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हर्षित से जब पूछा गया कि वह सोशल मीडिया पर प्रशंसकों सहित अन्य लोगों की आलोचना से कैसे निपटते हैं? इस पर उन्होंने कहा, अगर मैं इन सब बातों को सुनना शुरू कर दूं और उन्हें अपने दिमाग में रखकर मैदान पर उतरूं तो मैं क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा। मैं जितना हो सके इससे बचने की कोशिश करता हूं। मैं बस इस बात पर ध्यान देता हूं कि मुझे मैदान पर क्या करना है। मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि बाहर क्या हो रहा है या कोई मेरे बारे में क्या कह रहा है। मैं बस अपनी कड़ी मेहनत और मैदान पर क्या करने वाला हूं इस पर ध्यान देता हूं।
विज्ञापन

कौशल सुधारने के लिए मोर्कल-अर्शदीप के साथ कर रहे काम 
हर्षित ने कहा कि वह नई गेंद से अपने कौशल को सुधारने के लिए भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और अर्शदीप सिंह के साथ काम कर रहे हैं। हर्षित ने कहा, नई गेंद से मैं मोर्ने मोर्कल के साथ बहुत अभ्यास कर रहा हूं और मैं अर्शदीप से बहुत बात करता रहता हूं। मुझे लगता है कि अर्शदीप के पास बहुत अनुभव है और वह अभ्यास के दौरान मेरी मदद और मार्गदर्शन करते रहते हैं। आप जानते हैं कि आजकल के क्रिकेट में गेंदबाज को इतनी मदद नहीं मिलती इसलिए यह नियम हमारे लिए बहुत मददगार है और यह हमेशा दिमाग में रहता है कि कौन सी गेंद पुरानी हो रही है। और हर कोई उस गेंद को चुनने में शामिल होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें