गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आईसीसी द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ वर्ल्ड कप 2015 का आगाज हो गया। क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत शनिवार को होगी।
इस महायुद्घ में कुल 14 टीमें एक-दूसरे के सामने होगी। 49 मैचों के बाद 29 मार्च को क्रिकेट का बादशाह चुन लिया जाएगा और विजेता टीम ट्रॉफी ले जाएगी।
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को है। इस मैच में टीम इंडिया को कई प्रशंसकों की ओर से शुभकामनाएं मिल रही है। इन प्रशंसकों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल है। उन्होंने ट्वीट कर अपने दिल की बात जाहिर की। आइए जातने है और क्या-क्या कहा मोदी ने।